यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
विशेष संवाददाता श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा इंदिरा नगर, लखनऊ में सिख धर्म के दशम पातशाह साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का पावन प्रकाश उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर गुरु-महिमा और गुरबाणी की मधुर ध्वनि से गुंजायमान रहा।कार्यक्रम की शुरुआत स्त्री सत्संग गुरुद्वारा इंदिरा नगर द्वारा गुरबाणी कीर्तन गायन से हुई। इसके उपरांत हजूरी रागी गुरुद्वारा इंदिरा नगर भाई जितेंद्र सिंह जी ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया।इस अवसर पर हेड ग्रंथी गुरुद्वारा इंदिरा नगर भाई राजवीर सिंह जी ने गुरु साहिब के जीवन, त्याग और बलिदान पर आधारित कथा विचार प्रस्तुत की। वहीं तख्त श्री केशगढ़ साहब, श्री आनंदपुर साहिब (SGPC) से पधारे हजूरी रागी जथा द्वारा किए गए गुरबाणी कीर्तन ने संगत को आध्यात्मिक रूप से भावविभोर कर दिया।
दीवान की समाप्ति के उपरांत हजारों की संख्या में संगत ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। पूरे आयोजन में सेवा, समर्पण और भाईचारे की अद्भुत झलक देखने को मिली।इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, साथ ही सहयोग विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार, नितिन चौधरी, महासचिव सुरेन्द्र कुमार सैनी, कृष्ण कुमार वर्मा, अजय श्रीवास्तव, दिनेश यादव, चरणजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी सरदार जसवंत सिंह, धार्मिक सचिव एवं मीडिया प्रभारी, गुरुद्वारा इंदिरा नगर लखनऊ द्वारा दी गई।