महापौर द्वारा स्वयं सुनी गई जीआईएस की शिकायतें मौके पर हुआ सभी 161 आपत्तियों का निस्तारण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ रायबरेली

लखनऊ नगर में स्थित भवनों के जी.आई.एस. सर्वे में किए गए कर निर्धारण के विरुद्ध आपत्तियों के निराकरण हेतु आज दिनांक 26.07.2024 शुक्रवार)को जी.आई.एस. समाधान दिवस का आयोजन लखनऊ नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकीनाथ हॉल में किया गया महापौर द्वारा स्वयं समाधान दिवस में आकर समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु आदेशित किया गया।

समाधान दिवस में भवन स्वामियों से जी.आई.एस. द्वारा किए गए कर निर्धारण के विरुद्ध लिखित आपत्तियां साक्ष्य व भवन की वर्तमान फोटो सहित आमंत्रित की गई थी। उक्त जी.आई.एस. समाधान दिवस में सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सभी जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक व कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ जी.आई.एस. सर्वे की टीम मौजूद रही।

आज के समाधान दिवस में जोनवार 161 आपत्तियां प्राप्त हुई जिसमें से सभी 161 आपत्तियों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

आज सम्पन्न जी.आई.एस. समाधान दिवस में मा. महपौर जी द्वारा समस्त जोनल अधिकारीयों एवं उनके अधीनस्थ कर अधीक्षक एवं राजस्व निरीक्षको को निर्देश दिए गए कि, आवेदन प्राप्त होने पर तत्काल ही गणना व जाँच करते हुए मौके पर निस्तारण कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *