सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी के विरुद्ध नगर निगम का सख्त अभियान, 24,400 रुपये का जुर्माना वसूला

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ: शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर मंगलवार को विभिन्न जोनों में विशेष प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

जोन-07 क्षेत्र में नगर आयुक्त महोदय के निर्देशों के अनुपालन में सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री अजीत कुमार राय के नेतृत्व में खुर्रम नगर चौराहा, पिकनिक स्पॉट रोड, पावर हाउस चौराहा विकास नगर, लेखराज पन्ना विकास नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाना तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करना रहा।

अभियान के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री बृजेश प्रजापति तथा प्रवर्तन दल (296 टीम) की उपस्थिति में कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान जिन दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में प्रतिबंधित पॉलीथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पाया गया, उनमें अंग्रेजी शराब ठेका खुर्रम नगर, न्यू लक्ष्मी दूध डेरी विकास नगर, लक्ष्मी डेरी, यादव खस्ता भंडार, बृजधाम लड्डू, एस.एस. स्टोर एवं मां विध्यवासिनी स्टोर शामिल हैं।

मौके पर संबंधित दुकानों के अंदर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पॉलीथीन जब्त की गई तथा नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित किया गया। प्रतिबंधित पॉलीथीन एवं प्लास्टिक के उपयोग पर कुल 22,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि गंदगी फैलाने के मामलों में 2,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 24,400 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। जब्त की गई पॉलीथीन की कुल मात्रा लगभग 5.7 किलोग्राम पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *