यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
क्राइम रिपोर्टर अरुण प्रताप सिंह
सुल्तानपुर-बल्दीराय पुलिस टीम ने 136 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बल्दीराय थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत बल्दीराय पुलिस टीम ने स्मैक के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अनिल सक्सेना ने टीम के साथ मौके पर जाकर नाकाबंदी शुरू कर दी। थोड़ी देर में आरोपी को रोककर पूछताछ की गई। पकड़े गए युवकों की तलाशी ली तो दोनों के पास से 136 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में जिनकी पहचान बृजेंद्र प्रताप सिंह पुत्र राजेंद्र प्रताप सिंह निवासी विसावां थाना बल्दीराय व अनुराग चौबे पुत्र व्याकुल चौबे निवासी बीहीनिदूरा थाना बल्दीराय के रूप में हुई।
अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।