लखनऊ महापौर ने सोमनाथ मंदिर में किए दर्शन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ/गुजरात। गुजरात में आयोजित शैक्षिक भ्रमण के दौरान माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने शुक्रवार को पवित्र सोमनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम के माननीय पार्षदगण एवं वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। माननीय महापौर ने मंदिर परिसर में भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर नगर की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। भ्रमण के दौरान उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता की जानकारी प्राप्त की। यह शैक्षिक यात्रा सांस्कृतिक विरासत के अध्ययन और प्रशासनिक अनुभवों के आदान-प्रदान के उद्देश्य से आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *