यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से होते हुए 12 जनवरी को लखनऊ, अवध क्षेत्र में प्रथम आगमन पर स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में हलवासीया कोर्ट हजरतगंज में बैठक आयोजित की गई।
लखनऊ में नैमीशारण्य गेस्ट हाउस,समता मूलक चौराहे और वेव माल के समीप भव्य मंच व्यवस्थाओं के साथ रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा,फूलमाला ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा से लगभग 200 कारों का काफिला प्रदेश अध्यक्ष के साथ अयोध्या में रामलला दर्शन को रवाना होगा।
स्वागत कार्यक्रम के साथ ही एसआईआर अभियान को भी प्रमुखता से गतिशील रखने के लिए सभी आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संजय राय,भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह,
अवध क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ नीरज बोरा, पवन सिंह चौहान, रामचंद्र प्रधान, उपविजेता रजनीश गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव की उपस्थिति में विभिन्न समाजिक, व्यापारिक संगठनों केप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारी एवं पार्षदगणों के साथ कार्ययोजना तय की गईं।
प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत कार्यक्रम प्रदेश के चार क्षेत्रों में भव्यता के साथ संपन्न हो चुका है। 12 जनवरी को पांचवें अवध क्षेत्र के लखनऊ में भी ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। लखनऊ स्वागत के तीनों पॉइंट के हर एक प्वाइंट पर दो विधानसभा के विधायक, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहेंगे।
लखनऊ प्रवासी क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का अवध क्षेत्र में प्रथम आगमन पर आप सभी विभिन्न सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्तगणों द्वारा भव्य स्वागत आयोजन किया जाएगा जिसकी छाप पूरे प्रदेश तक जानी चाहिए। इसको लेकर आपको बड़ी जिम्मेदारी तय करनी होगी। लखनऊ से लेकर के अयोध्या तक जगह-जगह पर भव्य स्वागत का आयोजन किया जाएगा अयोध्या धाम पहुंचने पर श्रीराम जन्मभूमि पर दर्शन कर बैठक करने के उपरांत समापन किया जाएगा।
भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी का भव्यता और सांस्कृतिक सभ्यता के साथ स्वागत किया जाएगा। स्वागत पर जब लखनऊ में शंखनाद हो तो इसकी आवाज अयोध्या तक और संदेश पूरे देश में जाना चाहिए।
इस स्वागत की भव्यता का जिम्मा हम सभी को उठाना होगा। हमारे सम्मान की अभिव्यक्ति, हमारी आपसी सहयोग की अभिव्यक्ति है। हम सभी के मन में एक दूसरे के प्रति परिवार जैसा भाव रहता है और उसी भाव से प्रदेश के मुखिया का स्वागत करना है।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी अपना योगदान देते हुए और कार्यक्रम को सफल बनाना है। स्वागत रूट पर होल्डिंग भी लगवाए और रास्ते भर पुष्प वर्षा किया जाएगा। स्वागत का पहला प्वाइंट नैमिषारण गेस्ट हाउस, दूसरा प्वाइंट समता मूलक चौराहा वहीं तीसरा प्वाइंट वेव मॉल के सामने किया जाएगा।
एसआईआर अभियान पर जोर देते हुए आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रथम चरण का कार्य संपन्न किया जा चुके हैं वहीं दूसरी चरण के कार्य चल रहा है। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में लोगों के नाम कटे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग एवं वहीं राज्य निर्वाचन आयोग अलग-अलग है जो लोग गांव में अपना वोट बना चुके हैं और शहर में निवास करते हैं उनसे आग्रह करके लखनऊ में ट्रांसफर करने वोटर बनाने का आग्रह करना होगा और साथ ही नए मतदाताओं को फार्म 6 बनवाने का काम किया जाए।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में भारतीय उद्योग किस व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश ऑटो टेंपो एसोशिएशन, साप्ताहिक बाजार एसोसिएशन, पूर्व प्रधान रिंकू सिंह, हिंदू महासभा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, अमरजीत सिंह लोधी, लखनऊ चिकन एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश सीमेंट डीलर एसोसिएशन, सुनील गुप्ता, सदर गुरुद्वारा अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी, अहियागंज गुरुद्वारा अध्यक्ष डॉ गुरमीत सिंह, नाका अध्यक्ष डॉ अमरजोत सिंह, सरदार कमल प्रीत सिंह, विजय कनौजिया, सोनकर समाज से राजेंद्र सोनकर, बुद्धेश्वर विकास महासभा, महेंद्र विश्वकर्मा, ज्योति साहू जिला साहू समाज दिलीप साहू, राष्ट्रीय स्वर्णकार महासभा कन्हैया लाल वर्मा, अखिल भारतीय चौरसिया समाज रामजी चौरसिया, अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा सुनीता राजपूत एवं लखनऊ महानगर भाजपा पदाधिकारी गण मंडल अध्यक्ष पाषर्दगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे