ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची को सशक्त एवं अद्यतन करने के उद्देश्य से घर-घर जाकर फ़ॉर्म-6 भरवाने का अभियान निरंतर जारी है।
आज लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह के नेतृत्व में, गोमतीनगर, वार्ड संख्या 37 के अंतर्गत बूथ संख्या 226, 227, 228, 229 एवं 230 पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जनसंपर्क कर पात्र नागरिकों को फ़ॉर्म-6 उपलब्ध कराए गए तथा नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर पार्षद श्री कौशल किशोर पांडेय जी, SIR संयोजक श्री विजय भुर्जी जी, मंडल अध्यक्ष श्री एस.पी. कंचन जी एवं श्री ओम प्रकाश तिवारी जी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में राजाजीपुरम वार्ड के बूथ संख्या 412 तथा सआदगंज वार्ड के बूथ संख्या 343 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा SIR अभियान के तहत घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया।
पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पेपरमिल वार्ड के बूथ संख्या 358 एवं 360 तथा राजीव गांधी वार्ड के बूथ संख्या 315 एवं 366 पर नागरिकों से संपर्क कर फ़ॉर्म-6 भरवाए गए और नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य किया गया।
वहीं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जानकीपुरम में वार्ड प्रथम एवं वार्ड द्वितीय के अंतर्गत बूथ संख्या 408, 413, 417 एवं 423 पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों को फ़ॉर्म-6 वितरित कर भरे हुए फ़ॉर्म जमा करने तथा मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करने की अपील की गई।
भाजपा नेता महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि घर-घर पहुँचकर नए मतदाताओं को जोड़ने से निश्चित रूप से लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से SIR अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।