प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश की राजनीति में वापसी के संकेत, जन्मदिन पर प्रदेश-व्यापी अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज जारी एक आधिकारिक पत्र ने सियासी गलियारों में हलचल तेज़ कर दी है। इस पत्र से साफ संकेत मिल रहे हैं कि वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने जा रही हैं।
कांग्रेस ने 12 जनवरी 2026 को प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में एक साथ पत्रकार वार्ताएं आयोजित करने का फैसला किया है। जिला-जिला वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी इसे अपने “एजेंडा-100 दिन” अभियान से जोड़कर देख रही है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह कदम सामान्य औपचारिकता नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का स्पष्ट संकेत है। चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सुपर प्रभारी की भूमिका एक बार फिर प्रियंका गांधी के पास हो सकती है !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *