निशुल्क कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे, संस्था ने बांटे 501 कंमल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ संवाद दाता राजकुमार सीतापुर

उत्तर प्रदेश जन सहयोग से मां शकुंतला रसोई तत्व दान में गरीबों को निशुल्क 501 कंमल वितरण किए गए। पत्रकार सिद्ध गोपाल गुप्ता के अनुसार सीतापुर के नारायण ढाबा एवं फास्ट फूड कॉर्नर के सामने मां शकुंतला रसोई तत्व दान में गरीबों को निशुल्क कंबल वितरण किए गए। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभ आरंभ किया गया कार्यक्रम के अतिथि रामकिशोर राठौर ने कहा कि मां शकुंतला रसोई की या बहुत महत्वपूर्ण पहल है जहां सर्दी और ठंड से बचने के उद्देश्य गरीबों में कंमल का वितरण किया जाता है, सीतापुर भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री अशोक राठौर ने कहा कि प्रत्येक दिन निशुल्क भोजन वितरण करने वाली मां शकुंतला रसोई द्वारा गरीबों में कंमल वितरण का आयोजन संपन्न किया है जिसके कार्यक्रम में भारी संख्या में गरीबों को कंमल देकर उन्हें ठंड से बचने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक सिद्ध गोपाल गुप्ता द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का फूल माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया वही कार्यक्रम संयोजक अनुभव शुक्ला द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया इस कार्यक्रम में समाजसेवी रामकिशोर राठौर, भाजपा नेता राजू राठौड़, अशोक राठौर, समाजसेवी सुनील राठौर समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सीतापुर के जब बोलेगा हिंदुस्तान पत्रकार राजकुमार की रिपोर्ट।.. इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं यदि चैनल पसंद आया हो तो सब्सक्राइब लाइक और शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *