ढकिया और शानू इलेवन ने सेमीफाइनल बनाई जगह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र की श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के मैदान में चल रही 18वीं स्व. वंश बहादुर सिंह स्मारक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच सैनिक ढाबा भवानीगढ़ वर्सेस डाकिया के मध्य खेला गया। जिसमें ढकिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैनिक ढाबा टीम 16 ओवर में 90 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई। इस प्रकार से ढकिया ने 133 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कैसरगंज वर्सेस शानू इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें सानू इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैसरगंज टीम निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट नुकसान पर 170 रन ही बना पाई। इस प्रकार से सानू इलेवन ने कैसरगंज को 15 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। मैन ऑफ द मैच शानू इलेवन टीम के शैफ को दिया गया। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, रामपाण्डेय, शैलेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी तरुण सिंह, राज बहादुर सिंह, अमित जायसवाल, अभिनव सिंह, रंजीत, शालू गुप्ता, कृष्ण किशोर त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, टिंकू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *