यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
राजीव गांधी ने पंचायतों में दलितों,पिछड़ों,महिलाओं के लिए की थी आरक्षण व्ववस्था लागू
शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नम्बर एक दामोदर खेड़ा में शिवगढ़ द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस की जिला सचिव अंजली पासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केतार पासी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की शाम कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 3 दिवसीय रायबरेली-अमेठी दौरे के पहले दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा को समाप्त करने के लिए वर्तमान सरकार कुचक्र रच रही है जिसको हम सफल नहीं होने देंगे, अगले 100 दिनों में मनरेगा आदि जनहित के मुद्दों को लेकर पूरे प्रदेश में 13 बड़ी रैलियां आयोजित की जाएंगे। इसके साथ ही जनता के बीच छोटे-छोटे कार्यक्रमों एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल में मनरेगा योजना शुरू हुई थी। श्री शर्मा ने कहाकि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी ने 72वें , 73वें संविधान संशोधन के द्वारा पंचायतों में दलितों, पिछड़ों तथा महिलाओं को आरक्षण देकर उस वर्ग को सत्ता में भागीदारी दिलाने तथा आगे लाने का काम किया
जिसकी आवाज सत्ता की चकाचौंध में दबा दी जाती थी, जिसकी आवाज कोई सुनने वाला नहीं था। स्वर्गीय राजीव गांधी के एक निर्णय की बदौलत पंचायतों में दलितों, पिछड़ों तथा महिलाओं को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य बनने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में श्री शर्मा को शाल ओढ़ाकर तथा बुके देकर एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य अंजली पासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केतार पासी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी विजय शंकर अग्निहोत्री, अजीत सिंह, पदम सिंह, नौशाद खतीब, प्रमेन्द्र पाल सिंह,राकेश राना, संजय बाजपेई, रोहित सिंह, जिला सचिव अविनाश शुक्ला, एडवोकेट गौरव मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, ममता सिंह, गणेश शंकर मिश्रा, अनिल कुमार, पंकज रावत, रमेश कुमार मिश्रा उर्फ पुतन्नी महराज, सुभ्रा रावत, रामकिशोर मौर्य, चंद्र मोहन दीक्षित, रामहेत रावत, पराग प्रसाद रावत, अशोक यादव, रामू रावत, सत्येंद्र रावत, बृजेश कुमार, श्रवण कुमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।