जौनपुर दिन दहाड़े महिला को घर में बंधक बनाकर लाखों जेवरात लूटे

Spread the love

उप संपादक संजय मिश्रा यूपी लाइव न्यूज 24

बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

शाहगंज जौनपुर
कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत छताई कला गांव में दिनदहाड़े हौसला बुलंद बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुस कर महिला को बंधक बनाकर महिला द्वारा पहना गया जेवर और पतोहु का जेवरात लें उड़े। जाते-जाते घर पर खड़े बाइक भी साथ ले गए। घटना शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे का बताया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
छताई कलां गांव निवासी गोपाल सिंह की माता शुक्रवार को निर्मला सिंह घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया पोते अमन कों पूछते बदमाश घर में घूसे। एक बार पूछ कर चले गए। दुबारा आकर असलहा दिखा घर में बंधक बना लिया। बदमाशों ने मुंह बांध रखा था। महिला ने उन्हें पानी पिलाया। उसके बाद हाथ बांध कर रसोई में बंद कर दिया। निर्मला सिंह कों रस्सी से बंधक बनाकर बदमाशों ने डरा धमकाकर उनके द्वारा पहना गया सोने का चैन झुमका और कंगन उतार लिया साथ ही बहु का रखा जेवर साथ ही बरामदे में खड़ी स्पलेंडर बाइक भी साथ ले भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *