भारी पड़ी रेलवे ट्रैक पर डांस और रीलबाजी… युवक और महिला को उठा ले गई पुलिस

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

बेगूसराय में रेलवे ट्रैक पर रील बनाना एक महिला और युवक को भारी पड़ गया. लखमीनियां स्टेशन के बीच ट्रैक पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने इसे रेल सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कड़ी कार्रवाई की है.दरअसल, बरौनी कटिहार रेल खंड के लखमीनियां स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर एक महिला और एक युवक का डांस का वीडियो वायरल हुआ था . दरअसल 12 जनवरी को सुरक्षा नियंत्रण कंट्रोल सोनपुर से विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील बेगूसराय आरपीएफ को मिली .

वायरल वीडियो में लखमीनियां रेलवे स्टेशन के रेल ट्रैक पर एक महिला और एक युवक डांस कर रहे थे और एक अन्य लड़का इन दोनों का वीडियो शूट कर रहा था. इस रील की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ बेगूसराय द्वारा जांच प्रारंभ की गई . जांच में पता चला कि लखमीनियां स्टेशन के रेल ट्रैक पर डांस करने वाली महिला की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना दियारा परमानंदपुर वार्ड 11 निवासी गोरेलाल महतो की पत्नी अरुणा देवी उर्फ रुबी कुमारी , डांस कर‌ युवक की पहचान किशनपुर दियारा निवासी अशोक साह के 23 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार तथा दोनों का वीडियो शूट करने वाले युवक की पहचान लखमीनिया निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *