स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के होस्टल में दो लड़कियों ने लगाई फांसी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

केरल के कोल्लम जिले में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के एक हॉस्टल में दो युवा महिला खेल प्रशिक्षुओं ने फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली है. पुलिस ने दोनों लड़कियों की पहचान कोझिकोड जिले की संद्रा (17 और तिरुवनंतपुरम जिले वैष्णवी (15) की बताई है. संद्रा एथलेटिक्स की ट्रेनी थी और 12वीं की छात्रा थीं, जबकि वैष्णवी कबड्डी खिलाड़ी थी. वह 10वीं क्लास में पढ़ रही थी. घटना गुरुवार सुबह करीब पांच बजे सामने आई, जब हॉस्टल के अन्य साथी प्रशिक्षुओं ने देखा कि दोनों लड़कियां सुबह की ट्रेनिंग सेशन में नहीं आईं.

दरवाजे पर बार-बार दस्तक देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, तो हॉस्टल अधिकारियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. वहां दोनों लड़कियां कमरे में छत के पंखों से लटकी हुई मिलीं. पुलिस के अनुसार वैष्णवी अलग कमरे में रहती थीं, लेकिन बुधवार रात वह संद्रा के कमरे में सोने आई थी. हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने भोर में दोनों को देखा भी था. कोल्लम ईस्ट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक मौत का सटीक कारण पता नहीं चल सका है और कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. जांच के दौरान हॉस्टल में रहने वाले अन्य खेल प्रशिक्षुओं, उनके ट्रेनर्स और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी मानसिक दबाव, व्यक्तिगत समस्या, ट्रेनिंग से जुड़े तनाव या किसी अन्य वजह से तो यह कदम नहीं उठाया गया. साई हॉस्टल में रहने वाली युवा खेल प्रतिभाओं के लिए यह घटना बेहद चिंताजनक है, क्योंकि ये बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *