आज है विश्व हेपेटाइटिस दिवस कितनी खतरनाक है बीमारी जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

हर साल पूरी दुनिया में वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है. ये तो हम सभी जानते हैं कि हेपेटाइटिस बी में वायरस के कारण लिवर में इंफेक्शन हो जाता है और एक बार लिवर में इन्फेक्शन हो जाए तो ये कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है. लिवर में इन्फेक्शन के चलते लिवर खराब होने से लेकर लिवर कैंसर तक का खतरा बढ़ जाता है

क्या है हेपेटाइटिस की बीमारी

हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसके चलते लिवर में स्वेलिंग आ जाती है. सूजन की वजह से सेल्स को नुकसान पहुंचता है. हेपेटाइटिस की बीमारी के पांच टस्ट्रेन हैं जिन्हें अल्फाबेट से जाना जाता है. हेपेटाइटिस कई तरह के होते हैं और हर एक के कारण शरीर को अलग-अलग तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आंकड़े बताते हैं कि हेपेटाइटिस के चलते पूरी दुनिया में हर तीस सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है. लगातार गंभीर हो रही इस बीमारी को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने दो हजार तीस तक इसे खत्म करने का लक्ष्य रखा है. यही वजह है कि इस बीमारी को लेकर लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता बढ़ाई जा रही है, क्योंकि जानकारी के अभाव के चलते ज्यादातर लोग इस बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं.

वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे का इतिहास

वर्ल्ड हेपिटाइटिस डे 28 जुलाई को नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ बारूक ब्लमबर्ग के जन्मदिन पर उन्हें सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है. उन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस एचबीवी की खोज की. डॉ बारूक ने ही हेप-बी वायरस के इलाज के लिए एक डायगोनस्टिक टेस्ट और वैक्सीन को डेवलप किया था. ये वर्ल्ड लेवल का अवेयरनेस मिशन है जिसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने वर्ल्ड वाइड हेपेटाइटिस फ्री बनाने के लिए एक मिशन के रूप में शुरू किया है दो हजार आठ में पहली बार वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया गया था
विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम

हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. ताकि लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके. पिछले साल विश्व हेपेटाइटिस दिवस की थीम ‘वी आर नॉट वेटिंग था लेकिन इस साल विश्व हेपटाइटिस दिवस की थीम ‘इट्स टाइम फॉर एक्शन’

विश्व हेपेटाइटिस दिवस क्यों मनाया जाता है

विश्व हेपेटाइटिस 28 जुलाई को हर साल मनाया जाता है. हेपेटाइटिस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य तो लोगों को हेपेटाइटिस जैसी खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक करना है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस बीमारी के प्रति इलाज के प्रयासों को आगे बढ़ाना है. हेपेटाइटिस की बीमारी पांच तरह की होती है. जिसके प्रति जागरूक करने के लिए दुनिया के विभिन्न देशों में कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *