राहुल इलेवन जरौली ने शानू इलेवन शिवगढ़ को चार विकेट से पराजित कर कप पर जमाया कब्जा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ के मैदान में आयोजित 18वीं स्व.वंश बहादुर सिंह स्मारक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को राहुल इलेवन जरौली और शानू इलेवन शिवगढ़ के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राहुल इलेवन जरौली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शानू इलेवन को 4 विकेट से पराजित कर कप अपने नाम कर लिया। गौरतलब हो कि राहुल इलेवन जरौली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शानू इलेवन शिवगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल इलेवन जरौली की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। जरौली टीम के अंकित ने मात्र 30 गेंदों पर 75 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। वहीं पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षय को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया, जिन्होंने 5 विकेट लेने के साथ ही अपनी टीम को 57 रनों का योगदान दिया। जिन्हें सौरभ साइकिल स्टोर भवानीगढ़ के मालिक रमेश कुमार की ओर से रेंजर साइकिल भेंट की गई। बेस्ट बॉलर का खिताब राहुल इलेवन के राहुल को जबकि बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार शानू इलेवन के अरबाज़ को दिया गया। मैच के दौरान अरबाज खान और असद खान की रोमांचक कमेंट्री ने दर्शकों का जमकर उत्साह बढ़ाया। अम्पायर की भूमिका शैलेंद्र सिंह और वैभव सिंह ने निभाई। पुरस्कार वितरण शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह और पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष जीबी सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर पवन सिंह, राजबहादुर सिंह, शालू गुप्ता, रणविजय सिंह, संतोष सिंह, सुत्तन सिंह, राम पाण्डेय,तरुण सिंह, अभिमान सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। फाइनल मुकाबला देखने के लिए हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे, जिससे पूरा मैदान खचाखच भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *