यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
महापौर ने माननीय रक्षा मंत्री से की मुलाकात
दिल्ली/ लखनऊ: लखनऊ के माननीय सांसद एवं देश के यशस्वी रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शनिवार को लखनऊ की माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर लखनऊ शहर में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। महापौर जी द्वारा माननीय सांसद जी को नगर में चल रही विकास परियोजनाओं, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, यातायात एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों की वर्तमान प्रगति से अवगत कराया गया। साथ ही उनके मार्गदर्शन में भविष्य की विकास योजनाओं की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।
माननीय सांसद जी ने लखनऊ के समग्र एवं सतत विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा लखनऊ के विकास कार्यों को नई दिशा प्रदान करने के साथ जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करती है।