यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
क्राइम रिपोर्टर अरुण प्रताप सिंह
• अमेठी जिले में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए.दुर्घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के टांडा-बांदा राजमार्ग पर स्टील फैक्ट्री गुंवावा मोड़ के पास घने कोहरे के कारण ओवरटेक करते समय एक रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की टक्कर से हुई है. सभी घायलों को रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है.उक्त दुर्घटना के म्रतको की पहचान कार चालक सुरजीत सिंह यादव उर्फ रितुराज यादव पुत्र बाबूलाल निवासी ककोढा जनपद कौशांबी और बस पर सवार दीपक सिंह निवासी अन्नी बैजल गांव थानाक्षेत्र गौरीगंज के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कानूनी कार्यवाही शुरू कर दिया है।