यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ: जलकल विभाग, जोन-5 के अंतर्गत 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को ओवरहेड टैंक की निर्धारित सफाई के कारण कुछ क्षेत्रों में अस्थायी रूप से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार कांशीराम कॉलोनी–दरोगाखेड़ा ओवरहेड टैंक की सफाई का कार्य सोमवार शाम को किया जाएगा।
जलकल विभाग ने बताया कि उक्त ओवरहेड टैंक की क्षमता लगभग 500 किलोलीटर है, जिसके माध्यम से कांशीराम कॉलोनी एवं दरोगाखेड़ा क्षेत्र में जलापूर्ति की जाती है। सफाई कार्य के दौरान निर्धारित तिथि को संबंधित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने क्षेत्रीय निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सफाई कार्य जनहित में आवश्यक है, जिससे पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखी जा सके। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे 19 जनवरी को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार पहले से पेयजल का भंडारण कर लें। जलकल विभाग के अनुसार, सफाई कार्य पूर्ण होने के पश्चात अगले दिन प्रातःकाल से जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।