प्रतिभा का सम्मान : डॉ. राजेश्वर सिंह ने 4 मेधावियों को साइकिल देकर किया प्रोत्साहित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल – एक संकल्प, एक परिवार, एक सरोजनीनगर

लखनऊ: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवीखेड़ा, खरिका प्रथम में रविवार को 152वाँ ‘आपका विधायक–आपके द्वार’ साप्ताहिक जनसंवाद शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

यह अभियान सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा निरंतर चलाया जा रहा एक अनूठा जनसेवा संकल्प है, जिसमें जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, शिक्षा-खेल का प्रोत्साहन, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सम्मान को एक साथ जोड़ा जाता है।

*जन समस्याओं का त्वरित समाधान:*
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी आवश्यकताएँ व सुझाव प्रस्तुत किए। वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आय प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन सहित कुल 16 महत्वपूर्ण प्रकरणों को सामने रखा गया, जिनमें से 10 प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।

*टेंडर पॉम हॉस्पिटल के सहयोग से आई कैंप*
टेंडर पॉम हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 75 वृद्धजनों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 38 लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

*गाँव की शान-मेधावियों का सम्मान:*
शिक्षा के प्रति प्रेरणा बनाए रखने के उद्देश्य से विधायक डॉ. सिंह द्वारा ‘गाँव की शान’ पहल के तहत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्र-छात्राओं – आदर्श सिंह (89.6%), सौम्या भदौरिया (85.4%), अस्मिता वर्मा (77%), अवंतिका मैसी (68.56%) को सम्मानित किया गया। इन प्रतिभाशाली छात्रों को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, ताकि उनकी शिक्षा यात्रा और अधिक प्रेरित हो।

*युवा शक्ति को खेलों से जोड़ना:*
युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने हेतु 166वें बॉयज यूथ क्लब एवं 101वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इन क्लबों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम आदि खेलों की पूर्ण स्पोर्ट्स किट वितरित की गई।

*प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों का सम्मान:*
शिविर में क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिकों-राम प्रवेश, रविंदर चौहान, राम सुमन, देवी दयाल, कृष्णलाल, अर्चना बोहर, माधुरी देवी, मंजू पाण्डेय, माया देवी, सुरेश कुमार, जय सिंह, मीना देवी, सीमा देवी, किरण, रेनू सहित अन्य को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सभी उपस्थित ग्रामीणों को ताराशक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से ताज़ा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित यह साप्ताहिक अभियान निरंतर जारी रहेगा। यह श्रृंखला सरोजनीनगर के प्रत्येक गाँव-मोहल्ले तक पहुँचकर विकास और कल्याण की नई ऊँचाइयाँ छूती रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *