लखनऊ अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने मुलाकात

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में सहभागिता हेतु लखनऊ पधारे माननीय लोकसभा अध्यक्ष आदरणीय ओम बिरला जी से आज राजभवन में भेंटकर उनका स्नेहिल मार्गदर्शन प्राप्त किया।

श्री ओम बिरला जी के नेतृत्व में लोकसभा ने विधायी उत्पादकता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सदन में समय का कुशल प्रबंधन, विधेयकों का त्वरित एवं सुव्यवस्थित पारित होना तथा बहसों में गहनता और संतुलन, ये सभी आपके सर्वसमावेशी नेतृत्व के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

आपके कार्यकाल में डिजिटल संसद की अवधारणा को साकार करते हुए ई-पार्लियामेंट, पेपरलेस कार्यप्रणाली, AI-सक्षम बहुभाषी अनुवाद, वास्तविक समय में ट्रांसक्रिप्शन, तथा डिजिटल डेटाबेस जैसी क्रांतिकारी पहलों ने संसद को अधिक पारदर्शी, समावेशी, सुलभ और जवाबदेह बनाया है।

आपका गहन संसदीय ज्ञान, अटल नैतिकता, लोकतंत्र के प्रति अटूट निष्ठा तथा सर्वोपरि राष्ट्रहित की दृढ़ प्रतिबद्धता प्रत्येक सांसद एवं नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

आपके नेतृत्व में लोकसभा लोकतांत्रिक मूल्यों, विधायी गुणवत्ता और संस्थागत विश्वसनीयता की नित नई ऊँचाइयों को स्पर्श करे, यही कामना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *