जालौन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दिए दिशा निर्देश

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

जालौन के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं

आप को बता दें कि पुलिस महानिदेशक यातायात निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के सड़क दुर्घटना संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया है वहीं इसी क्रम में ZFD Zero Fatality District कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद जालौन के कोतवाली उरई कोतवाली कालपी कोतवाली जालौन एवं थाना एट क्षेत्र में CC Team (क्रिटिकल कॉरिडोर टीम) का गठन किया गया है वहीं इस पहल के अंतर्गत पुलिस लाइन उरई में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बताते चलें कि जिसमें चिकित्सा टीम द्वारा यातायात प्रभारी की उपस्थिति में CC टीम के सदस्यों को फर्स्ट एड, सीपीआर (CPR) एवं अन्य आवश्यक चिकित्सीय जानकारियाँ प्रदान की गईं ताकि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके

वहीं इस अवसर पर यातायात प्रभारी जनपद जालौन द्वारा यातायात नियंत्रण में प्रयुक्त होने वाले महत्वपूर्ण उपकरणों जैसे ब्रीथ एनालाइजर स्पीड लेजर गन बॉडी वॉर्न कैमरा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई

वहीं साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए CC टीम के उद्देश्य एवं दायित्वों को भी विस्तारपूर्वक समझाया गया

वहीं पुलिस प्रशासन की यह पहल जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *