यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
जालौन कोतवाली उरई क्षेत्र अंतर्गत मंशापूर्ण मंदिर के पास बने बासा वाले पुल पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई स्थानीय युवती ने अपने मित्र से हुए विवाद के बाद अचानक पुल से कूद लगा दी पुल से नीचे गिरने के कारण युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका पैर टूट गया
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बताते चलें घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया
वहीं हम आप को बताते चलें कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और युवती को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
वहीं स्थानीय लोग इस घटना से सदमे में हैं और यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है