बिहार के समस्तीपुर में डॉक्टर की हत्या, अपराधियों ने मारी तीन गोली

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

 समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक अधेड़ की सिर में गोली मार हत्या कर दी. मृतक की पहचान गांव के ही रामविलास साह के पुत्र ललित साह (46) के रूप में की गई. वे ग्रामीण चिकित्सक का काम करते थे.बताया जा रहा है कि ललित साह देर रात किसी मरीज का इलाज करके मंदिर ढाला की ओर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया. अपराधियों ने उनके सिर में 3 गोली मारी. गोली सीधे सिर में लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की और दौड़े. लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीण घटना स्थल पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए. लोग लाश को पुलिस के हवाले करने से साफ मना कर दिया.मृतक के छोटे भाई अजीत कुमार ने बताया कि जगनारायण साहू से उनका विवाद चल रहा है. उन्होंने बताया कि जगनारायण साहू और गौरव कुमार गलत काम किया करता था. विवाद को लेकर कुछ दिन पहले पंचायत भी हुआ था. उसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *