विवेक सिंह तोमर ने भूमि विकास बैंक, सदर लखनऊ के प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन किया

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर ने आज भूमि विकास बैंक, सदर लखनऊ के शाखा प्रतिनिधि पद के लिए निर्विरोध नामांकन किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत विवेक सिंह तोमर ने प्रातः विकास भवन में तहसीलदार सदर जे.पी सिंह सदर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के समय लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ नीरज बोरा,विधायक ओपी श्रीवास्तव ,सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान सहित, वीरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लखनऊ, हर शरण लाल गुप्ता चेयरमैन राजधानी नगर सहकारी बैंक नवलेश प्रताप सिंह अध्यक्ष (हैफेड) सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

निर्विरोध नामांकन पर कार्यकर्ताओं ने विवेक सिंह तोमर का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *