नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग द्वारा 21 जनवरी को कृष्णानगर सी.डब्ल्यू.आर की सफाई, जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग द्वारा ओवरहेड टैंकों (सी.डब्ल्यू.आर) की नियमित सफाई के तहत 21 जनवरी 2026, बुधवार को जोन-5 अंतर्गत कृष्णानगर सी.डब्ल्यू.आर की सफाई का कार्य किया जाएगा। इस कारण संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहने की संभावना है।

जलकल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णानगर सी.डब्ल्यू.आर की क्षमता 500 किलोलीटर है और इसके माध्यम से कृष्णानगर, विजयनगर, विनयनगर, बजरंगनगर, मानसनगर, सुभाषनगर जाफरखेड़ा, भोलाखेड़ा (आं०) आशुतोषनगर, तिवारीपुरम, शिवमनगर, विष्णुलोक कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाती है। सफाई कार्य के दिन इन इलाकों में शामकालीन जलापूर्ति प्रभावित रह सकती है।

विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पीने के पानी का भंडारण पूर्व से कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। जलकल विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित सफाई तिथि के अगले दिन प्रातःकाल से जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *