सरोजनीनगर विधानसभा में एस आई आर अभियान के तहत माननीय महापौर ने चलाया व्यापक संपर्क अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को अद्यतन करने और अधिक से अधिक योग्य नागरिकों को मतदान के अधिकार से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को SIR अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर पर व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने किया। अभियान के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर मतदाताओं से सीधे संवाद किया और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

विद्यावती द्वितीय वार्ड में चलाए गए अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाए गए, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री कौशलेंद्र द्विवेदी सहित पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और लोगों को अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में हिंद नगर वार्ड में भी SIR अभियान के तहत संपर्क अभियान चलाया गया। माननीय महापौर ने यहां भी मतदाताओं से संवाद किया और फॉर्म-6 भरवाने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। इस अभियान में स्थानीय पार्षद श्री सौरभ सिंह ‘मोनू’ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य हर मतदाता तक पहुंच बनाकर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करना रहा।

इसके अलावा विद्यावती तृतीय वार्ड में भी बूथ स्तर पर संपर्क अभियान आयोजित किया गया। यहां पार्षद प्रतिनिधि श्री कमलेश सिंह की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे।

माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक मतदाताओं से ही संभव है। हर घर तक पहुंच, हर मतदाता से संपर्क और हर वोट का अधिकार सुनिश्चित करना इस अभियान का मुख्य संकल्प है। नगर क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान से मतदाता जागरूकता को नई दिशा मिली है और लोगों में लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *