एट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चारपर वृद्ध का शव मिला, बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच एट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर मंगलवार को एक वृद्ध अचेत अवस्था में पड़ा मिला। यात्रियों की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने एंबुलेंस और पुलिस को अवगत कराया। एंबुलेंस की मदद से वृद्ध को कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान जेब से निकले आधार कार्ड से बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लालगढ़ वार्ड नंबर 3 निवासी बाबूदीप मियां (60) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह प्लेटफार्म नंबर 4 से ब्रिज के माध्यम से ऊपर चढ़ रहा था, तभी पैर फिसलने से सीढ़ियों से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे वह काफी देर पर प्लेटफार्म पर ही पड़ा रहा। मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार बाबूदीप मियां तीन-चार दिन पहले केरल से निकला था। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *