Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

क्राइम रिपोर्टर अरुण प्रताप सिंह

मेरठ: यूपी के मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों युवक बुलेट पर सवार थे. अचानक ओवरटेक करते वक्त बुलेट सवार गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे ट्रक का पहिया दोनों को कुचलते हुए आगे निकल गया. उसी समय दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.
जैसे ही इसकी जानकारी चालक को हुई वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस दौरान ट्रक को सड़क से हटाकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक और बुलेट दोनों की स्पीड काफी ज्यादा थी. बुलेट सवार ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी अचानक गन्ने से उलझकर बाईक पर सवार दोनों युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़े, उनके ऊपर से ट्रक का पिछला पहिया उतर गया.

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि बुलेट बिजनौर निवासी शुभम के नाम पर रजिस्टर है. हादसे के बाद वहां भीषण जाम लग गया था. पुलिस वहां पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले ली. ड्राइवर की तलाश करनी शुरु कर दी है. आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं.
एसपी ने बताया, मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है. इस हादसे में जान गंवाने वाला एक युवक शुभम चौधरी पुत्र राजवीर और दूसरे का नाम मोहित उर्फ भूरा पुत्र ओमराज है. दोनों चांदपुर कस्बे के रुकनपुर गांव के रहने वाले थे. शुभम आर्मी का जवान था, जो कि छुट्टी पर आया हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *