यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
आज दिनांक 23.01.2026 को नगर निगम जोन पांच क्षेत्र के अन्तर्गत चन्दर नगर भुमिगत पार्किंग के आस-पास रहे आलमबाग मेट्रो होते हुए अवैध चौराहे तक दोनो पटरियों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किये गये अस्थायी अवैध अतिक्रमण ठेला, ठेलिया, खुमचा, गुमटी, काउन्टर इत्यादि को अभियान चलाकर हटाया गया।
*कार्रवाई के विवरण*
चौदह ठेले, पांच गुमटी, आठ काउन्टर हटाये गये
एक लोहे का स्टूल, तीन प्लास्टिक क्रेट, दो बोर्ड जब्त किये गय अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण के विरुद्ध तीन हजार रुपए शमन शुल्क वसूल किया गय गंदगी और पॉलिथीन के विरुद्ध छह हजार पांच सौ रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया।
उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-05 श्री विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कर अधीक्षक-श्री समाजीत सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी-श्री सचिन सक्सेना, राजस्व निरीक्षक-श्री विवेक मिश्रा, राजस्व निरीक्षक-श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-श्री सुभाष चौधरी व प्रवर्तन दल (296) एवं पुलिस बल के द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाते हुए अतिक्रमण हटवाया गया।
अतिक्रमण और गंदगी को रोकने के लिए नियमित अभियान चलाया जाता है ताकि शहर की सड़कों को साफ और सुरक्षित बनाया जा सके।