यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
आज दिनांक 23.01.2026 को लखनऊ नगर निगम के राजकुमार कमेटी हाल में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड आवेदन एवं लंबित ऋण के वितरण हेतु एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने लाभार्थियों को स्वीकृत ऋण वितरित प्रमाण पत्र प्रदान किए।
– पीएम स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड आवेदन एवं लंबित ऋण के वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन
– माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने लाभार्थियों को स्वीकृत ऋण वितरित प्रमाण पत्र प्रदान किए
– नगर आयुक्त महोदय श्री गौरव कुमार जी की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन
– स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्टेक होल्डर वर्चुअल रूप से जुड़े
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े और अपने संदेश के माध्यम से लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया*
– नगर निगम लखनऊ के अंतर्गत समस्त जोनों में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ
*नगर आयुक्त महोदय का संदेश*
नगर आयुक्त महोदय श्री गौरव कुमार जी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण वितरण से लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी ताकि लाभार्थी अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक चला सकें।
*माननीया महापौर महोदया का संदेश*
माननीया महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण वितरण से लाभार्थियों को नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि लाभार्थी अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक चला सकें।
उक्त कार्यक्रम के आयोजन में मा. पार्षद दल के उप नेता श्री सुशील कुमार तिवारी जी{पम्मी जी),पूर्व पार्षद श्री पंकज पटेल जी, अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव जी, जोनल अधिकारी श्री ओम प्रकाश जी के साथ साथ डूडा के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।