महाराष्ट्र रहमान-रहीम, सुरेश-रमेश बन अब तक पच्चीस शादियां कर चुका है ये शख्स

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

सह संपादक कपिल गुप्ता

महाराष्ट के पालघर में नालासोपारा पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने एक दो नहीं बल्कि 25 से ज्यादा शादियां की हैं. लेकिन ये शादियां महज कुछ दिनों के लिए होती थीं. शादी के बाद आरोपी दूल्हा अपनी दुल्हनिया का सारा कीमती सामान, गहने और कैश लेकर फरार हो जाता था. इस दौरान वो 6 बार जेल भी जा चुका है. लेकिन उसकी हरकतों पर लगाम नहीं लगी. अलबत्ता वो शहर और नाम जरूर बदल लेता. फिर नए नाम के साथ नई जगह में अपना जाल बिछाया करता

बता दें कि इस शख्स का असली नाम फिरोज शेख है. लेकिन इसने अनवर, रहमान, रहीम, सुरेश या रमेश और न जाने कितने ही अलग-अलग नाम भी रखे हैं. फिरोज अब तब 25 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है. इसका मकसद सिर्फ एक ही होता था. महिलाओं से शादी करो, उन्हें लूटो और फिर भाग जाओ. जिन लड़कियों या महिलाओं को फिरोज अपना शिकार बनाता, वो ज्यादातर विधवा या तलाकशुदा होतीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *