यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ: नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा गृहकर (हाउस टैक्स) जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध शहर के विभिन्न जोनों में व्यापक स्तर पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य राजस्व वसूली को सुदृढ़ करना, कर प्रणाली को मजबूत करना तथा नागरिकों को समय पर गृहकर जमा करने के लिए जागरूक करना है।
जोन-2 के अंतर्गत राजा बाजार वार्ड में बड़े बकायेदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान तुलसीदास मार्ग एवं यहियागंज रोड क्षेत्र में कई भवनों पर कार्रवाई की गई। भवन संख्या 238/154 तुलसीदास मार्ग, भवन स्वामी मिर्जा हसन पर ₹22,742 का बकाया था, जहां सीलिंग की कार्रवाई के दौरान पूरा भुगतान प्राप्त हुआ। भवन संख्या 244/034 तुलसीदास मार्ग, भवन स्वामी इसाबुल पर ₹3,46,351 का बकाया पाए जाने पर भवन को सील कर दिया गया। वहीं भवन संख्या 240/018 एवं 018A, यहियागंज रोड, भवन स्वामी श्रीमती जनाब बीबी एवं शाहिद हुसैन पर ₹6,43,426.47 का बकाया था, जहां सीलिंग की कार्रवाई के दौरान आंशिक भुगतान के रूप में ₹25,000 प्राप्त किया गया। यह संपूर्ण अभियान पत्रिका अधिकारी श्री संजय यादव, कर अधीक्षक श्री ओम प्रकाश सोनी तथा राजस्व निरीक्षक श्रीमती नमिता सिंह की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।
इसी क्रम में जोन-3 में जोनल अधिकारी श्री आकाश कुमार द्वारा जानकीपुरम द्वितीय वार्ड स्थित स्टार फील्ड होटल को गृहकर न जमा करने पर सील कर दिया गया। इस होटल पर लगभग ₹41 लाख का भारी बकाया था, जिसे लंबे समय से जमा नहीं किया गया था।
वहीं जोन-7 में जोनल अधिकारी श्री रामेश्वर प्रसाद जी के नेतृत्व में गौराबाग गुडंबा, लिबर्टी कॉलोनी सर्वोदय नगर इंदिरा नगर, सेक्टर-11 तकरोही इंदिरा नगर, सुगामऊ रोड, सलमानी मार्केट इंदिरा नगर, विवेकानंदपुरम कल्याणपुर, टेढ़ी पुलिया रिंग रोड, बजरंग नगर प्रगति विहार कल्याणपुर, आदिल नगर तथा गायत्रीपुरम कल्याणपुर क्षेत्रों में अभियान चलाकर 23 अनावासीय भवनों को सील किया गया। इन सभी भवनों पर कुल मिलाकर लगभग ₹17 लाख का गृहकर बकाया पाया गया।