उत्तरायणी कौथिग 2026 में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल हुईं शामिल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ: 15 दिवसीय पौराणिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक उत्तरायणी कौथिग 2026 महोत्सव, जिसका शुभारंभ पूर्व में हो चुका है, के अंतर्गत शनिवार को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और महत्व और अधिक बढ़ गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायक सरोजिनी नगर राजेश्वर सिंह, भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ‘शंकरी’, पार्षद रंजीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष भाजपा नरेन्द्र देवड़ी पार्वती महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद जोशी , संयोजक के.एन. चंदोला संरक्षक प्रो. आर.सी. पंत उपाध्यक्ष विष्णु दत्त, जी.डी. भट्ट के.एन. पाठक सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धामी महासचिव श
महेंद्र सिंह रावत , श्रीमती जानकी अधिकारी , श्रीमती सुमन रावत, श्रीमती चित्रा कांडपाल , श्रीमती मंजू पडेलिया राजेश भट्ट सहित पार्वती समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तरायणी कौथिग जैसे आयोजन हमारी पौराणिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने इसे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।

कार्यक्रम में पारंपरिक लोक-संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली। आयोजकों द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उत्तरायणी कौथिग 2026 का यह आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना और एकता का संदेश देने वाला सिद्ध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *