ग्रेटर नोएडा में बीटेक के छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, छात्रों ने हंगामा कर की तोड़फोड़

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में बीटेक छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शांत कराया,
घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे नालेज पार्क-तीन स्थित एक हॉस्टल में हुई। बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र उदित सोनी निवासी भोगनीपुर, जनपद झांसी अपने दोस्तों चेतन और कुलदीप के साथ शराब पीकर हास्टल आया था।

हॉस्टल प्रबंधन ने उसे फटकार लगाई और घटना का वीडियो बनाकर उसके पिता विजय सोनी को भेज दिया। वीडियो मिलने के बाद पिता ने उदित को डांटा और उसका नाम कटवाकर घर बुलाने की बात कही। इससे आहत उदित सोनी ने हास्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *