यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
कपिल गुप्ता सह संपादक
उत्तर प्रदेश के आगरा में शादीशुदा महिला मित्र से मिलने उसके घर गए युवक अंकित के साथ हैवानियत की हदे पार हो गई। युवक पक्ष का आरोप है की GF सोनिया के घर बुलाकर पीटा गया। इसके बाद हाथ बांधकर गांव में घुमाया। कार में अगवा करके उसे सोनिया की ससुराल कन्नौज ले गए। वहां भी उसकी पिटाई की गई। युवक की मां गीता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों संजय और मूला को गिरफ्तार किया। पता चलने पर आरोपियों ने युवक को छोड़ दिया। पुलिस ने उसे 30 घंटे बाद बरामद किया।गांव अरसेना के मूला पहलवान, संजय, राजू, जीतू, कन्नौज के सिंटू, विकास और सुरेंद्र के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण का केस दर्ज किया गया है