मेरे घर पर हमला करवा सकती है कांग्रेस’, राहुल गांधी को डरपोक बताने वाले शकील अहमद का दावा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

कांग्रेस के पूर्व सांसद शकील अहमद ने चौंकाने वाला दावा किया है। शकील का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। उन्हें कांग्रेस में मौजूद सहयोगियों ने गुप्त रूप से ये जानकारी दी है।

बिहार से 3 बार विधायक और 2 बार सांसद रहे शकील अहमद ने पिछले दिनों राहुल गांधी को ‘डरपोक’ करार दिया था, जिसके बाद से ही शकील सूर्खियों में हैं। वहीं, अब उन्हें अपनी मौत का डर सता रहा है।

शकील अहमद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनपर हमले के आदेश दिए हैं। पटना या मधुबनी स्थित उनके आवास पर इस हमले को अंजाम दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *