बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 जिलों में बारिश का अलर्ट

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

बिहार में पछुआ हवाओं के चलते ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग के Weather Forecaset के मुताबिक आज प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद राज्य के उत्तर एवं दक्षिण-पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों में वर्षा की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान मे कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, तत्पश्चात अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान मे 2-4°C की गिरावट होने की पूर्वानुमान है।

28 जनवरी को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *