यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
वैशाली के कटहरा थाना क्षेत्र के सेहान गांव में एक महिला बीपीएससी शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली है. उसका शव किराये के मकान से बरामद हुआ है. मौके से पुलिस को एक लेटर भी मिला है. मृत शिक्षिका कटहरा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक गांव में रहती थी और खाजे चांद छपरा गांव में पढ़ाने जाती थी. मृत शिक्षिका की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव निवासी के रूप में हुई है.पुलिस के साथ एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है. वहीं मृतका की एक 3 महीने की बच्ची है. शिक्षिका के पति रक्सौल स्थित बैंक में डिप्टी ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं.बरामद नोट लिखा है ये कोई हत्या नही हैं. वो अपनी मर्जी से जीवन लीला समाप्त कर रही है. इसमें किसी व्यक्ति का कोई हाथ नहीं है. उनका शरीर रसूलपुर न ले जाया जाए बल्कि अंतिम संस्कार हाजीपुर में ही कर दिया जाए. उनको मुखाग्नि उनके पति नहीं, उनकी बेटी दे.मृतका के मामा का आरोप है कि शिक्षिका की हत्या की गई है. वो जॉब कर रही थी, अच्छा कमा रही थी, वो अपनी अपनी 3 महीने की बच्ची को छोड़कर, लेटर लिखकर आत्महत्या नहीं कर सकती है. उसने अपनी मां को कई बार टॉर्चर किए जाने की बात भी कही थी.