यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
जहां एक तरफ भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का दावा करती है साथ ही अधिकारियों को समय समय पर टाइम लाइन देकर सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का निर्देश दिया जाता रहा परन्तु उसके बिल्कुल उलट देखने को मिल रहा है प्रदेश के रायबरेली जिले की बछरावा से शिवगढ़ जाने वाली सड़क का बुरा हाल हमेशा बना रहता है बछरावा से लेकर शिवगढ़ के भवानीगढ़ चौराहे तक लगभग पंद्रह किलोमीटर की पूरी सड़क पर जंपिंग होती सड़क पर जगह जगह चौड़े चौड़े गड्ढे देखने को मिलते है जब ये गढ्ढे बड़े हो जाते तो मरम्मत के नाम पर खाना पूर्ति कर दी जाती जिससे सड़क और अधिक जंपिंग करने लगती बछरावा से शिवगढ़ तक की सड़क का हर समय क्षतिग्रस्त रहने का मुख्य कारण क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों का आवागमन है उक्त सड़क हर दिन सैकड़ों गन्ना मौरंग बालू के ट्रक निकलते है जबकि इतने भार को सड़क सहन नहीं कर पाती और टूट जाती जबकि इसी सड़क से मंत्री विधायक और उनके करीबी बताने वाले लोग गुजरते है उसके बाद भी सड़क कभी भी गड्ढा मुक्त नहीं हो पाती खराब सड़क के चलते सबसे अधिक नुकसान आम जनता को होता है सड़क की चौड़ाई कम होने और भारी वाहनों के अधिक आवागमन के कारण अक्सर सड़क पर दुघटनाएं होती है जिसकी कीमत आम जनता को जान देखकर चुकानी पड़ती अगर बात करे मंत्री विधायक नेताओं की फिर चाहे वो सरकार के हो या विपक्ष के सबने अपनी आंखें बंद कर ली सड़क का बुरा हाल हो या आम जनता की जान जाए सभी को सोशल मीडिया पर फोटो डालने का सौभाग्य प्राप्त होता हैं जब जनप्रतिनिधि ही जनता की समस्याओं को नहीं देखे सुने और दूर करेगा तो जनता किससे कहे अपनी पीड़ा को जनता को क्या चाहिए सड़क बिजली पानी सुरक्षा स्वास्थ जब खराब सड़क से मंत्री सांसद विधायक जिले के अधिकारी गुजर सकते है तो आम जनता क्यों नहीं सवाल जैसे का तैसा क्या कभी समतल नहीं हो पाएगी बछरावा से शिवगढ़ तक की सड़क जनता को गड्ढा युक्त सड़क से ही होगा गुजराना अगर सड़कों सही मानक के अनुरूप बनाई जाए तो बार बार गड्ढों की समस्या से आम जनता को छुटकारा मिल सकता है यही सड़क बांदा बहराइच को को जोड़ने वाली है तब इस सड़क की इतनी दुर्गति है