नगर निगम ने हटाईं अवैध डेरियां, ग्यारह भैंस, चार पड़िया, तीन गायएक बछिया जब्त

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ द्वारा शहरी स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बुधवार को जोन-8 के बिजनौर थाना क्षेत्र में अवैध डे‍रियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया। विशेष अभियान के अंतर्गत रॉयल सिटी कॉलोनी, गडौरा में कार्यवाही की गई जिससे डेरी संचालको द्वारा भारी विरोध भी किया गया और पशुओं को घर के अंदर बंद कर दिया गया जिसे किसी तरह ताला खुलवाकर मौके पर पशुओं को जब्त किया गया।

अभियान के दौरान कुल 11 भैंस , 4 पड़िया, 3 गाय,1 बछिया जब्त की गई, जिन्हें ऐशबाग स्थिति कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया है। इन पशुओं को केवल निर्धारित जुर्माना जमा करने के पश्चात ही छोड़ा जाएगा। यह कार्यवाही स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के आधार पर की गई थी, जिनमें डेरी संचालकों द्वारा गोबर को खुले प्लॉटों में फेंकने एवं नालियों में बहाने से गंदगी, जलभराव और मच्छरजनित रोगों की आशंका व्यक्त की गई थी।

नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि नगर निगम अधिनियम 1959 के अंतर्गत शहरी सीमा में भैंस पालन पूर्णतः प्रतिबंधित है, क्योंकि इसे अपदूषण कारक पशु की श्रेणी में रखा गया है। केवल अधिकतम दो गायों को ही वैध लाइसेंस के तहत पालने की अनुमति है। अभियान में पुलिस बल, प्रवर्तन दल एवं पशु कल्याण विभाग की संयुक्त भागीदारी रही। डॉ. अभिनव वर्मा के साथ श्री मनोज, रामकुमार, अभिनव, फुरकान, नदीम के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *