सरस्वती शिशु मन्दिर में विराट हिन्दू सम्मेलन, समरसता भोज सम्पन्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ (रायबरेली)। क्षेत्र के सरस्वती शिशु मन्दिर शिवगढ़ में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समग्र ग्राम विकास गतिविधि के प्रांत प्रमुख लायक सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अच्छे आचार और विचारों से ही देश महान बनता है। राष्ट्र को देवता और भारत को माता मानकर उसकी पूजा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि गंगा, गाय, स्त्री और संस्कृति की दुर्दशा देखने वाला सच्चा हिंदू नहीं हो सकता। संघ द्वारा निर्धारित पांच मूल्यों—सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी भाषा व वेशभूषा, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक बोध—का पालन कर हिंदू समाज अपना खोया हुआ गौरव पुनः प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम में खण्ड संचालक अमर सिंह राठौर, खण्ड कार्यवाह विनय त्रिवेदी, प्रदीप त्रिवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह, रामेश्वर सिंह सहित भाजपा, संघ के कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समरसता भोज में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *