नई दिल्ली: केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से भारी तबाही मलबे में दबने से दो बच्चों समेत ग्यारह लोगों की मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

सह संपादक कपिल गुप्ता

नई दिल्ली केरल के वायनाड में बारिश के कारण बड़ा हादसा हुआ है. वायनाड में लैंडस्लाइड से भारी तबाही मच गई है. मलबे में दबने से दो बच्चों समेत ग्यारह लोगों की मौत हो गई है. वहीं लैंडस्लाइड की वजह से सोलह लोग घायल भी हो गए है. मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है.वायनाड में रेस्क्यू ऑपरेशन में एन डी आर एफ सेना जुटी हुई है. वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू में जुटे हुए है.

जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई. इसके बाद सुबह 4.10 बजे फिर लैंडस्लाइड हुई. तीन बार लैंडस्टाइड के कारण कई लोग फंसे हुए हैं. जिसके चलते प्रसाशन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. 8086010833, 9656938689 वायनाड में स्वास्थ्य कर्मियों की कई टीमें तैनात हैं.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है

उन्होंने कहा कि वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान अभी चल रहा है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है.वहीं वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने हादसे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा मैं वायनाड में मेप्पाडी के पास हुए भीषण भूस्खलन से बहुत दुखी हूं:

मेरी हार्दिक संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मुझे उम्मीद है कि जो लोग अभी भी फंसे हुए हैं उन्हें जल्द ही सुरक्षित निकाल लिया जाएगा. मैंने केरल के मुख्यमंत्री और वायनाड के जिला कलेक्टर से बात की है, जिन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि बचाव अभियान जारी है. मैंने उनसे सभी एजेंसियों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने, एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और राहत प्रयासों के लिए आवश्यक किसी भी सहायता के बारे में हमें सूचित करने का अनुरोध किया है. मैं केंद्रीय मंत्रियों से बात करूंगा और उनसे वायनाड को हर संभव सहायता प्रदान करने का अनुरोध करूंगा. मैं सभी यूडीएफ कार्यकर्ताओं से बचाव और राहत कार्यों में प्रशासन की सहायता करने का आग्रह करता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *