जालौन जनपद में साइबर क्राइम थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों पर गठित साइबर पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

आप को बता दें कि साइबर पुलिस टीम द्वारा कुल 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए जिनकी अनुमानित कीमत 18 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही

वहीं लंबे समय से खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे पुलिस द्वारा सभी‌ मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सत्यापन के बाद सुपुर्द किए गए

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन ने बताया कि आम जनता की सुविधा और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए साइबर पुलिस टीम लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है

इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बताते चलें कि उन्होंने कहा कि गुमशुदा मोबाइल की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी संसाधनों की मदद से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं

वहीं पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके

वहीं साइबर पुलिस की इस सफलता से न केवल जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, बल्कि साइबर अपराधियों में भी कानून का भय पैदा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *