यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
इंदिरा नगर लखनऊ के सेक्टर 12 में सहयोग विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार एवं सिद्धार्थ समता सेवा समिति के अध्यक्ष हेमंत मोर्य के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चश्मा वितरण का कार्य करवाया गया। राष्ट्रीय दृष्टि विहिनता एवम् दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य मिशन समिति के डॉ सर्वेश पाटिल और सरला यादव द्वारा लोगों को जांच की गई और चश्मों को वितरण किया गया।
इस अवसर पर वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा रूबी राज सिंहा और एंजेल प्रवीण द्वारा महिला जागरूकता के लिए लोगों को दवाएं और सेनेटरी पैड का वितरण किया गया और उनके सही इलाज के लिए उचित सलाह दी गई।
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की जांचें निशुल्क कराई गई जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड आदि की जांचें शामिल रही ।
जिसका संचालन विकास आर्य और टाटा एमजी के सौजन्य से हुआ ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकपाल आर आर जैसवार, अमर नाथ प्रजापति,डॉ योगेश विमल, डॉक्टर राकेश रमन,शिखा सिंह पटेल , महासचिव सुरेंद्र कुमार सैनी, कृष्ण कुमार वर्मा,विनय सोनकर, डॉ सुरेश चंद्र सक्षम, नितिन चौधरी, बिंदेश्वरी सैनी, वंदना गिहार, अजय श्रीवास्तव,मीना भारती, रेशमा निगम, सचिन ठाकुर सचिन कुमार, हिमांशु, उमेश सिंह, मधु सिंह, अमृता गुप्ता आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे। पांच सौ से अधिक लोगों ने इन विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर सम्मानित सहयोगियों और मित्रों ने धीरज गिहार जी को जन्म दिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।