यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
*कोंच(जालौन)* नगर के मोहल्ला जय प्रकाश नगर बंगला पर जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा हर घर जल योजना के तहत बीते महीने शुद्ध पानी पहुंचने हेतु पाइप लाइन डाली गई थी जिसमें यह पाइप लाइन कुछ समय तक तो ठीक कार्य करती रही और लोगो को इस योजना के तहत पानी मिला लेकिन बीते एक माह से यह पाइप लाइन लीक हुई है जिस कारण से पानी ऊपर बह रहा है और लोगो के घरों में सुबह के समय जब पानी की सप्लाई आती है तो पानी गंदा आने लगता है कई लोगों ने बताया है कि पाइप लाइन लीक हो रही है जिस कारण यह पाली गंदा फसुकर युक्त आ रहा है मोहल्ले के लोगों ने इस पाईप लाइन को ठीक कराकर शुद्ध पानी दिए जाने की गुहार स्थानीय प्रशासन से लगाई