लखनऊ सरोजनीनगर को मिली स्मार्ट कनेक्टिविटी की सौगात, शहीद पथ पर अत्याधुनिक रैंप निर्माण को हरी झंडी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

सुगम यातायात और जनसुविधा ही हमारा संकल्प है — डॉ. राजेश्वर सिंह

सरोजनीनगर ! विकास के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व के परिणामस्वरूप सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्र को एक और महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना की सौगात मिली है।

लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सतत प्रयासों से बिजनौर अंडरपास के पास, शहीद पथ पर चढ़ने हेतु ₹4 करोड़ 64 लाख की लागत से अत्याधुनिक रैंप निर्माण परियोजना को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा है। इस परियोजना के लिए राज्य सड़क निधि से प्रथम किस्त के रूप में ₹1 करोड़ 62 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है, जिससे शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की स्वीकृति हेतु डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा दिनांक 9 अक्टूबर 2024 को माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ को तथा 14 अक्टूबर 2024 को माननीय प्रभारी मंत्री श्री सुरेश खन्ना को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया गया था। इस परियोजना को आगे बढ़ाने हेतु सरोजनीनगर निवासी कर्नल सत्येंद्र सिंह नें भी विधायक डॉ राजेश्वर सिंह से पत्र लिख आग्रह किया था !

आपको बता दें कि दिनांक 08 जनवरी 2026 को राजेश प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को जारी पत्र में अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत अनुदान संख्या-58, लेखाशीर्षक-3054 (राज्य सड़क निधि) के तहत लखनऊ मंडल के विभिन्न जनपदों में कुल 04 मार्गों के विशेष मरम्मत एवं विकास कार्यों हेतु ₹7 करोड़ 83 लाख 15 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी के अंतर्गत ₹4 करोड़ 64 लाख की लागत से सरोजनीनगर में बिजनौर अंडरपास के पास शहीद पथ को सीधे जोड़ने वाला अत्याधुनिक रैंप शीघ्र ही निर्मित किया जाएगा। यह निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, लखनऊ द्वारा कराया जाएगा।

रैंप के निर्माण के पश्चात SGPGI, उतरेठिया, रायबरेली रोड, तेलीबाग, बिजनौर एवं आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लाखों नागरिकों को एयरपोर्ट, कानपुर रोड तथा शहर के प्रमुख हिस्सों तक सीधी, तेज़ और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। इससे समय की बचत, ट्रैफिक दबाव में कमी तथा ईंधन की बचत सुनिश्चित होगी।

सुगम यातायात, स्मार्ट कनेक्टिविटी और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का संकल्प है। लंबे समय से चली आ रही क्षेत्रीय मांग का समाधान आज मूर्त रूप ले रहा है।

इस महत्वपूर्ण लोककल्याणकारी परियोजना के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह ने सतत विकास, स्मार्ट कनेक्टिविटी और जन-जन की सुविधा को प्राथमिकता देने वाले नेतृत्व हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए समस्त सरोजनीनगर परिवार को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *