लखनऊ जोन दो में इदरीस बिरयानी द्वारा गंदगी फैलाए जाने पर पंद्रह हजार का काटा गया चालान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ: नगर निगम ने शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को विभिन्न जोनों में तंबाकू अधिनियम, सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी फैलाने वालों और अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम की विभिन्न टीमों द्वारा एक साथ की गई।

जोन-2 क्षेत्र में जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री रामसकल यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री राजेश कुमार कुशवाहा, श्री देवेंद्र कुमार वर्मा तथा 296 टीम के साथ राजाबाजार, विक्टोरिया स्ट्रीट और पाटा नाले के आसपास सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें गंदगी फैलाने और नियमों के उल्लंघन के मामलों में 3 चालान काटे गए तथा 16,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें गन्दगी फैलाने पर इदरीस बिरयानी का गंदगी फैलाने पर 15 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त तंबाकू अधिनियम के अंतर्गत 500 रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया। नगर निगम ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी।

वहीं जोन-8 क्षेत्र में गंदगी एवं प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत वीआईपी रोड, तेलीबाग, वृन्दावन सेक्टर-7 एवं बंगला बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान 13 चालान किए गए और कुल 13,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें गंदगी फैलाने पर 7,000 रुपये तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं विक्रय पर 6,000 रुपये का अर्थदंड शामिल है। निरीक्षण के दौरान लगभग 37 दुकानों की जांच की गई और करीब 1 किलो 200 ग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। यह अभियान जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री जितेंद्र गांधी के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो. नईम, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्येन्द्र नाथ, मीरा राव और वीरभद्र सिंह की सक्रिय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *