बांदा बहराइच मार्ग शिवगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक_सड़क_हादसा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

रायबरेली शिवगढ़ शुक्रवार की देर शाम शिवगढ़ थाना क्षेत्र बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित गूढ़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया। जहां रात साढ़े 7 बजकर 35 मिनट खबर लिखे जाने तक घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा- बहराइच हाईवे पर स्थित गूढ़ा में इच्छा खेड़ा मजरे गूढ़ा गांव का रहने वाला युवक रमेश कुमार पुत्र नन्हू जो भवानीगढ़ की ओर से बछरावां की ओर जा रहा था तभी सामने से किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा क्षति ग्रस्त हो गया, वहीं ई रिक्शा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया जहां खबर लिखे जाने तक युवक का उपचार चल रहा था। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्साधिकारी डा.तपस त्रिपाठी ने बताया कि रमेश कुमार नाम के युवक को एम्बुलेंस से घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है जिसका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *