यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
कोंच महेशपुरा रोड स्थित सेठ बद्री प्रसाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर पार्टी का अच्छा आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में साहना खान को मिस फ्रेशर एवं शिवानी को मिस ब्यूटी के खिताब से नवाजा गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने दीप जलाकर किया इस अवसर पर कोऑर्डि नेटर कन्हैया नीखर प्रभारी प्राचार्य ब्रजेंद्र सिंह सहित स्टाफ के लोगों ने आये अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया इस फ्रेशर पार्टी के कालेज के छात्र छात्राओं ने अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये इस रैंप वॉक प्रतियोगिता में भी छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा साहना खान को मिस फ्रेशर तथा शिवानी को मिस ब्यूटी घोषित किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमन एवं जया सरोज ने किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सत्यप्रताप, तैयबा सिद्दीकी, पूनम देवी, डॉ. शिवम सिंह, इंजीनियर संतोष रायकवार, प्रदीप कुशवाहा, राधेश्याम पटेल, राघवेंद्र पटेल, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश बाबूजी, मनोहर प्रजापति, विवेक बाबू, राजकुमार, संदीप, संजय आदि रहे
इसके बाद सभी को स्वृचि भोज दिया गया